
अल हमदुलिल्लाह
Ghaus o Khwaja o Raza Trust एक इस्लामी ट्रस्ट है जिसकी बुनियाद सिंतबर 2023 में रखी गई। यह ट्रस्ट अल्लाह के फ़ज़्ल व करम से और अल्लाह वालो के फ़ैज़ान से दीन व शरीयत के तहफ्फुज़, कौम की खिदमत, हुक़ूकुल्लाह और हुक़ूक़ूलइबाद यानी तमाम नेक आमाल की तबलीग वगैरह फराइज़ मस्लके अहले सुन्नत व जमाअत (मसलक़े आला हज़रत) के मुताबिक अंजाम देती है।
ट्रस्ट के मकासिद में मुख़्तलिफ़ तरीकों से दीन की खिदमत करना शामिल है। इंशा अल्लाह ट्रस्ट का तरीका ए कार शरीयत और सुन्नत के दायरे में होगा। यह ट्रस्ट अल्लाह की रज़ा के लिए काइम की गई है लिहाज़ा इसके तमाम मामलात का तअल्लुक़ आख़िरत से है। इसके ज़रिए वही काम किया और लिया जाएगा जिसका बदला आख़िरत में इनआम के तौर पर मिलना है। दुनियावी दौलत, शोहरत और नामो नुमूद से इसका कोई तअल्लुक़ नहीं।
https://www.youtube.com/watch?v=m9PQX6Kpw5I
Brochure GKR Trust
